Pathaan Box Office Collection : पठान फ़िल्म ने बनाया 51वें दिन रिकॉर्ड, OTT पर आने की संभावना बढ़ी


Pathaan Box Office Collection : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की ‘पठान (Pathaan)’ ने स्क्रीन पर 51 दिन पूरे कर लिए हैं। 50वें दिन भी यह फिल्म किसी से पीछे नहीं रही और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाये। हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट आना लाजमी है लेकिन जहां एक तरफ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते भी टिक नहीं पा रही उस हिसाब से पठान की कमाई ताबड़तोड़ रही। आइये बताते हैं कुछ ऐसी बातें जो आपका दिमाग हिला देगी...

पठान ने पूरे किए 50 दिन (Pathaan Box Office Collection Day 50) -

यशराज फिल्म्स की सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पठान (Pathaan)’ एक ऐतिहासिक आल-टाइम ब्लॉकबस्टर और स्क्रीन पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। फिल्म स्क्रीन पर इतना अच्छा कमाल करेगी यह किसी ने सोचा तक नही होगा। पठान (Pathaan Movie) अपने शानदार प्रदर्शन के 51 दिन मना रही है और आज भी दुनिया भर के 20 से अधिक देशों में चल रही है।

शाहरुख खान की ‘पठान’ (Shah Rukh Khan Pathaan) 19 अन्य देशों अमेरिका, कनाडा, यूएई, केएसए, ओमान, कतर, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, मिस्र, यूके, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी द्वीप समूह, मलेशिया, मॉरीशस, मालदीव, केन्या और तंजानिया के लगभग 135 सिनेमाघरों में चल रही

Pathaan Movie 800 सिनेमाघरों में हुई रिलीज -

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया में फिल्म पठान 800 के आसपास सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। YRF वाइस प्रेसिडेंट (डिस्ट्रीब्यूशन) रोहन मल्होत्रा ने कहा कि फिल्म पठान का सिनेमाघरों में आज भी चलना इस बात का संकेत है कि दर्शक ऐसी फिल्म को हमेशा अपना प्यार देते हैं जो उन्हें अनदेखा अनुभव देती है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हम दर्शकों को यह अनुभव दे सके।’ फिलहाल जिस तरह से पठान फ़िल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही वह वास्तव में भारत के सिनेमा की लोकप्रियता को दिखाती है।

पठान ने बाहुबली 2 को भी छोड़ दिया पीछे -

बता दें कि फिल्म पठान (Pathaan) ने केजीएफ 2 (KGF-2) और बाहुबली 2 (Bahubali 2) के भी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। खुद मेकर्स भी इस खबर से काफी एक्साइटेड हैं। जिस तरह से बाहुबली को वर्ल्ड लेवल की पॉपुलैरिटी मिली थी उसी तरह से पठान भी 51वें दिन चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म के जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने की भी चर्चा है। अब देखना ये है कि आखिर और कितने दिन तक यह फिल्म दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने वाली है।

कब आएगी OTT पर पठान फ़िल्म -

पठान फ़िल्म OTT प्लेटफॉर्म पर कब उपलब्ध होगी इसको लेकर कुछ खास तो कहा नही जा सकता लेकिन कुछ अन्दाज़ और कयास इस तरह से लगाये जा रहे हैं कि इसे अप्रैल के अंत तक OTT प्लेटफार्म पर जगह मिल जाएगी और फिर यह लगभग हर किसी के लिए देख पाना आसान भी हो जाएगा। जब भी इसपर अपडेट आएगा हम आपको जरूर बताएंगे।
Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD