PM Kisan Yojana New Rule : 31 दिसम्बर से पहले करा ले ये काम, पीएम किसान योजना के नियमों में हुआ बदलाव


 PM Kisan Yojana New Rule : 31 दिसम्बर से पहले करा ले ये काम, पीएम किसान योजना के नियमों में हुआ बदलाव

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को भेज दी गई है। ये राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है। अगर आप भी 13वीं किस्त का पैसा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ये 2 काम करना अनिवार्य है। अगर आप ये जरूरी काम नहीं करते हैं तो आपके खाते में 2000 रुपये नहीं आएंगे। दिसंबर की महीना खत्म होने वाला है। किसानों को अगली किस्त यानी 13वीं किस्त का इंतजार बेसब्री से है।


कई किसान ऐसे भी हैं, जो पीएम किसान योजना के लाभार्थी तो हैं, लेकिन अपनी खेती के कागजों का सत्यापन नहीं करवा रहे और इसी वजह से 11वीं, 12वीं और अब आने वाली 13वीं किस्त भी अटक सकती है.आपको बता दें कि 13वीं किस्त के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के सख्त निर्देश हैं कि जल्द से जल्द लैंड रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन यानी हर किसान की खेती वाली जमीन के कागजातों (खसरा, खतौनी, बी-1) का वेरिफिकेशन किया जाए।

अगर आप भी अपने पीएम किसान खाते का स्टेटस को चेक करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले कुछ जरूरी काम करने होंगे।

आपको सबसे पहले pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।

बेनिफिशियरी स्टेटस’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।

मोबाइल नंबर या योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर यहां पर दर्ज करें।

इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करते ही आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा।

आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे अगर यस लिखा है तो आपको पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त मिल सकती है।

अगर ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे नो लिखा है तो आपकी पीएम किसान की अगली किस्त अटक सकती है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD