Ghazipur ईक्यावन हजार दीपों से जगमगाया स्वयंभू सोमेश्वर नाथ महादेव धाम

 


Ghazipur ईक्यावन हजार दीपों से जगमगाया स्वयंभू सोमेश्वर नाथ महादेव धाम

बाबा का किया गया अद्भुत श्रृंगार,धूमधाम से देव दीपावली पर्व सम्पन्न

गाज़ीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत बैजलपुर गांव के समीप बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव धाम पर सोमवार को देव दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत 51000 दीपों को श्रद्धालुओं ने प्रज्वलित कर देव दीपावली का आनंद लिया।कार्तिक माह की अंतिम तिथि देव दीपावली है ।इसे देवताओं का दिन भी कहा जाता है। इस दृष्टि से गंगा के किनारे ,मंदिरों पर ,एवं देव स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा दीप जलाकर देव दीपावली मनाया जाता है। पूर्णिमा को सायंकाल भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था। इस तिथि को अत्याचार से तीनों लोगों को दहलाने वाले त्रिपुरासुर का भगवान भोलेनाथ ने वध करके देवताओं को असुर से मुक्ति दिलाई थी। इस दौरान मान्यता है कि महादेव मंदिर पर लोग दीप जलाकर देव दीपावली मनाते हैं। सोमवार को देवों के देव महादेव स्वयंभू बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव के धाम बैजलपुर में श्रद्धालुओं द्वारा 51000 दीप जलाए गए। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु उपस्थित थे। जहां श्रद्धालुओं ने बाबा भोले सोमेश्वर नाथ के मंदिर पर दीप जलाकर देव दीपावली मनाया ।चारों ओर जगमगाते हजारों दीपक सितारों की बारात के धरती पर उतर आने का आभास दे रहे थे। बताते चलें कि इसके आयोजक आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी ने कहा कि देव दीपावली वास्तव में यह बताती है कि धरा पर प्रकाश चारों तरफ फैला हुआ है। मानो इन जगमगाते दीपक के बीच स्वर्ग से देवता पृथ्वी पर आ गए हैं ।इसी प्रकार की सुंदर झांकी सोमेश्वर नाथ मंदिर पर देखने को मिली। चारों ओर दीपक जलाए गए थे ।लगभग 51000 दीपों से बाबा सोमेश्वर नाथ के मंदिर को सजाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पर सबसे पहले बाबा सोमेश्वर नाथ को प्रणाम कर उनकी पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया ।इसके पश्चात शाम लगभग 7 बजे चारों ओर दीपक जलाए गए। जिसकी शोभा का वर्णन नहीं किया जा सकता।यह अवर्णनीय है इसे बस महसूस किया जा सकता है।श्री राम राय,राजेश राय पिंटू,गुरूचरण सिंह बग्गा,जैनेश कश्यप समेत हजारों हजार लोगों की उपस्थिति में मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के लाखों लोगों के आराध्य स्वयंभू बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव के धाम पर देव दीपावली धूमधाम से संपन्न हुई।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD