Ghazipur राजेश यादव तीसरी बार चुने गए ब्लाक अध्यक्ष,जाने


Ghazipur राजेश यादव तीसरी बार चुने गए ब्लाक अध्यक्ष,जाने

गाजीपुर। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लाक देवकली के चुनाव में सर्व राजेश यादव तीसरी बार ब्लाक अध्यक्ष चुने गये। कुल 265 वोट में 258 मत पङ़े 5 वोट अवैध हुआ। संघर्ष पूर्ण मुकाबले में राजेश यादव को 140 तथा छोटेलाल बिन्द को 113 वोट मिले इस तरह 27 वोट से निवार्चित हुए। मंत्री पद के चुनाव मे धर्मेन्द्र यादव को 137 तथा सच्चिदानंद को 117 वोट मिले।इस तरह धर्मेन्द्र यादव 20 से विजयी हुए।कोषाध्यक्ष पद पर चन्द्रशेखर यादव निर्विरोध चुने गये। इस अवसर पर सैदपुर के ब्लाक अध्यक्ष राजनाथ राम कासिमाबाद के ब्लाक अध्यक्ष विशाल कुमार, अखिलेश, शशिकांत भारती,जय सिंह,अजीत कुमार, कन्हैया, हीरामणी, राजेश कनौजिया, रामनिवास गोङ, रामबचन आदि लोग मौजूद थे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD