सम्बंध और सम्बोधन दोनों में मधुरता होनी चाहिए - फादर पी विक्टर

 


सेंट जॉन्स स्कूल में प्रार्थना सभा का आयोजन


सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर, जौनपुर में ख़राब मौसम में लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने फादर पी विक्टर ने मौसम को देखते हुए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया।प्रार्थना की शुरुआत श्रीमती पद्मा दुबे के नेतृत्व में विद्यालय की अध्यापिकाओं ने प्रार्थना गीत के साथ किया।श्रीमती सुनीता दुबे ने पवित्र बाइबल से,श्रीमती समीना फारूकी ने पवित्र कुरान से,श्रीमती प्रियंका सिंह ने पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ कर ईश्वर की प्रार्थना की।डॉक्टर रामजी तिवारी ने वैदिक मंत्रों का सस्वर उच्चारण कर विश्व शांति के लिए सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना की।फादर पी विक्टर ने 'पावन आत्मा वरदान दे' भजन का सस्वर गायन कर ईश्वर की प्रार्थना की।

प्रार्थना के बाद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय में अपने पहले दिन की स्मृतियों को ताज़ा किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा आचरण समाज को दशा और दिशा देता है अतः  हमारे सम्बंध और सम्बोधन दोनों में मधुरता होनी चाहिए।जिस तरह नौका को संचालित करने के लिए लंगर होता है वैसे ही जीवन को संचालित करने के लिए चार लंगर होते हैं।पहला लंगर- जिसने आपके जीवन को प्रभावित किया,दूसरा जिसको आपने प्रभावित किया,तीसरा जिसने आपकी मदद की और चौथा जिसकी आपने मदद की।इन चारों का हमारे जीवन में महत्त्व होता है और हमें इनका आभार प्रकट करना चाहिए।नौका के पतवार के समान ईश्वर का हमारे जीवन में सबसे बड़ा योगदान है।अपने जीवन की पतवार ईश्वर के हाथों सौंप देने से वह सकुशल किनारे लगा देता है।

विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के देहावसान की सूचना प्राप्त हुई।उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से विशेष प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के अंत में अरविंद कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में मंच का कुशल संचालन श्रीमती जया मिश्रा द्वारा किया गया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD