Ghazipur महात्मा ज्योतिबा राव फूले डिग्री कॉलेज अदिलाबाद में कुशवाहा महासभा की बैठक सम्पन्न

 


Ghazipur महात्मा ज्योतिबा राव फूले डिग्री कॉलेज अदिलाबाद में कुशवाहा महासभा की बैठक सम्पन्न

गाजीपुर। कुशवाहा महासभा गाजीपुर के तत्वाधान में आज तहसील मुहम्मदाबाद के कुशवाहा महासभा की बैठक महात्मा ज्योतिबा राव फूले डिग्री कॉलेज अदिलाबाद में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रमुख रूप से संगठन को गतिशील व क्रियाशील बनाए जाने के लिए कमेटी का पुर्नगठन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए कुशवाहा महासभा गाजीपुर के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन में अपार शक्ति होती है।अनुशासन, सकारात्मक सोच व सामूहिक प्रयास से बड़ा से बड़ा मुकाम प्राप्त किया जा सकता है। हम सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर तथा एकजुट होकर कार्य करना होगा।पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने शोषण,अन्याय वअत्याचार के विरूद्ध संघर्ष करके दुनिया को रास्ता दिखाया था। आज हम लोगों को भी संगठित होकर कार्य करना होगा।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश जनक कुशवाहा ने कहा कि संगठन एक सतत प्रक्रिया है इसके माध्यम से सामाजिक एवं राजनीतिक उद्देश्य हासिल किया जा सकता है जिसके फल स्वरुप समाज के उत्थान, विकास एवं सकारात्मक कार्य आसानी से संभव है। बैठक में तहसील मुहम्मदाबाद के 31सदस्यीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।जिसमें श्री रामअवध कुशवाहा (अध्यक्ष) हंसनाथ कुशवाहा,विनोद कुशवाहा,रामनिवास कुशवाहा (उपाध्यक्ष),दिनेश कुशवाहा (महासचिव) सुरेंद्र कुशवाहा,शोभनाथ कुशवाहा, रामनिवास सिंह को (तहसील सचिव), तथा रमाकांत कुशवाहा कोषाध्यक्ष चुने गए।बैठक में मुख्य रूप से अलगू कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा राजेश कुशवाहा,अनिल कुशवाहा,मनोज कुशवाहा,विक्रमा प्रसाद मौर्य, सियाराम कुशवाहा,अंगद कुशवाहा पूर्व प्रधान,गुलाब कुशवाहा प्रधान,महेश कुशवाहा,कैलाश कुशवाहा पूर्व प्रधान,रामचंद्र सिंह कुशवाहा,पूर्व प्रधान सर्वेश कुशवाहा,राम नारायण कुशवाहा,रामाश्रय कुशवाहा, पवन कुशवाहा,धर्मेंद्र कुशवाहा,जितेंद्र कुशवाहा,वीरेंद्र कुशवाहा, सोमनाथ सिंह, रामजीत,गोपी पांचू कुशवाहा,रामछबीला,आनंद,तारा कुशवाहा, मनोज कुशवाहा,शिवमुनि,रामवीर सिंह कुशवाहा,जयप्रकाश कुशवाहा,भैरवनाथ सिंह कुशवाहा,अवधेश कुशवाहा,रामविलास कुशवाहा,गोलू कुशवाहा,अरविंद कुशवाहा,दिलीप कुशवाहा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह कुशवाहा तथा संचालन कुशवाहा महासभा के जिला महासचिव जयप्रकाश सिंह कुशवाहा ने किया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD