श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के निमित्त निकली कलश यात्रा- फलाहारी बाबा



गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक मुख्यालय पर रामलीला मैदान में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए रविवार को बैंड बाजे के साथ अयोध्या वासी महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 श्री शिवराम दास जी फलाहारी बाबा के मार्गदर्शन में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।यह कलश यात्रा जय जयकार के मध्य बाजे गाजे के साथ बाराचंवर से चल कर परसा मोंड रघुबरगंज बालापुर मुहम्मदाबाद तिवारी पुर हरिहर पुर होते हुए गौसपुर गंगा तट पर पहुंची।वहां वैदिक रीती से पूजनो परांत सभी कलश यात्रीयों ने अपने कलश में गंगा जल लिया।गंगा जल लेकर सभी कलश यात्री पुनः बाराचंवर यज्ञ स्थल पर पहुंचे और यज्ञशाला की परिक्रमा करने के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया।रघुबरगंज में फलाहारी जी महाराज का माल्यार्पण कर राजेश राय पिंटू एवं अन्य लोगों के द्वारा स्वागत किया गया।इस कलश यात्रा में आचार्य पंडित मदन मोहन द्विवेदी. विवेकानंद पाण्डेय. प्रमोद कुमार पाण्डेय. प्रभाकर पाण्डेय. हरेन्द्र उपाध्याय. नर्वदेश्वर तिवारी. मोहित कुमार मिश्रा के साथ



श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के मुख्य यजमान ब्लाक प्रमुख बाराचंवर बृजेन्द्र सिंह,अमरनाथ सिंह,रमेश सिंह,केदारनाथ पाण्डेय,शशिभुषण मिश्रा,अनुबाला सिंह पत्नी यशवन्त सिंह,जनार्दन तिवारी बरेजी,बाल्मिकी सिंह कुशबाहा,मनोज वर्मा,राधिका देवी,चन्द्रकला सिंह,जगरनाथ प्रसाद कमलापुरी,देवेन्द्र कुमार सिंह,संजय राय,उर्मिला कुशबाहा,इंदू सिंह पत्नी सियारामशरण सिंह, एवं कलश यात्रा के दौरान सत्यदेव सिंह सुबाष यादव, विश्राम यादव,कौशल सिंह, मुकेश गिरि दीपक सिंह,संजय पाण्डेय,अंजनी मोर्या,दयानन्द कुशबाहा,सुनील कन्नौजिया,राजाराम पाण्डेय,बृजेश शर्मा,मनीष सिंह,योगेन्द्र राजभर,बृजेश कुशबाहा,राजेश कुशबाहा,रमेश सिंह,गुडडू गुप्ता,सहित हजारो की तादात मे नर नारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD