Ghazipur पुलिस ने वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

 


Ghazipur पुलिस ने वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार 

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दुल्लहपुर थाना पुलिस ने दो वांछितों को गिरफ्तार किया। उनका चालान कर दिया।

दुल्लहपुर एसओ शैलेश कुमार मिश्र हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों से दो वांछितों को गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार वांछितों में स्थानीय थाना क्षेत्र के धनेशपुर निवासी नितनेश सिंह उर्फ रोहित और बिरनो थाना थाना क्षेत्र के बल्लीपुर निवासी राजनाथ उर्फ राजू शामिल है। उन्होंने बताया कि राजनाथ गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित है। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के साथ उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दुबे, कांस्टेबल रोहित सिंह, कांस्टेबल सर्वेश प्रजापति, कांस्टेबल कमलकांत साहू, कांस्टेबल रामानंद यादव, कांस्टेबल पिंटू कुमार और कांस्टेबल बलबीर यादव शामिल रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD