अरे ये कैसा मिलन समारोह

 




सैदपुर (गाजीपुर) : जायसवाल का होली मिलन समारोह बुधवार को नगर स्थित मैरेज हाल में धूमधाम से मनाया गया। महिला पुरुष सदस्यों के अलावा छोटे से बड़े जनप्रतिनिधि रंग गुलाल से सराबोर हो गए और वाराणसी से आए लोकगीत गायक अमित राज एवं उनकी टीम ने होगी गीत व नृत्य के माध्यम से समां बांध दिया।

शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल व विशिष्ट अथिति पंडित दीनदयाल नगर के विधायक रमेश जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आयोजन समिति के लोगों ने अथितियों को बुके, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। राज्यमंत्री ने कहा कि सैदपुर भी काशी जैसा ही लगता है। यहां कई बार मैं आ चुका हूं लेकिन और बार आने का मन करता है। उन्होंने कहा कि होली हमारे देश का प्रमुख त्योहार है, गीले शिकवे भूल कर लोग इस दिन एक दूसरे के गले लगते हैं। उन्होंने कहा कि जायसवाल समाज के लोग अब वैश्य समाज के लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलें तभी हमें राजनीतिक भागीदारी मिलेगी। विधायक रमेश 


जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज की ताकत का अहसास अब राजनीतिक पार्टियों को भी हो चुका है। इस बार जितने भी वैश्य समाज के लोगों को टिकट मिला अधिकांश जीत चुके हैं। पार्टी प्रमुख भी जानते हैं कि वैश्य समाज के लोग सक्षम होते हैं, इन्हें धन की लोलुपता नहीं होती। ऐसे लोग सेवा करने के लिए समाज में आएं हैं। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने कहा कि हमारे समाज के लोग आज हर क्षेत्र में आगे हैं। प्रशासनिक क्षेत्र हो या राजनीति हर जगह हमें एकजुटता के माध्यम से ही कामयाबी मिल सकती है। चंदौली ब्लॉक के चहानियां ब्लॉक के प्रमुख अरुण जायसवाल ने एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर वीरेंद्र जायसवाल, दीपक जायसवाल, विनीत जायसवाल, सुंदर जायसवाल, संजय जायसवाल, सभासद बृजेश जायसवाल, वेदप्रकाश जायसवाल, दयानंद जायसवाल, आलोक, सूर्यांश, मनीष आदि थे। अध्यक्षता मार्कण्डेय जायसवाल व संचालन अनूप जायसवाल व सोनल जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD